दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी दी, बचाव अभियान जारी
दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी दी, बचाव अभियान जारी
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज शुक्रवार सुबह पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में वह व्यक्ति बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ जमा है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है।
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस व्यक्ति ने कूदने की धमकी क्यों दी।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह 8:40 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया।”
उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
अधिकारियों ने बताया कि मरीज को सुरक्षित रूप से नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।
भाषा
तान्या सिम्मी
सिम्मी

Facebook


