Patni Ke Liye Narbali: पत्नी के लिए पति ने तंत्र-मंत्र कर पड़ोसी की चढ़ा दी बलि, पूजा घर में दफनाई लाश, सिर मिलने के बाद मचा हड़कंप

Ads

Patni Ke Liye Narbali: पत्नी के लिए पति ने तंत्र-मंत्र कर पड़ोसी की चढ़ा दी बलि, पूजा घर में दफनाई लाश, सिर मिलने के बाद मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 09:38 AM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 12:42 PM IST

Patni Ke Liye Narbali: पत्नी के लिए पति ने तंत्र-मंत्र कर पड़ोसी की चढ़ा दी बलि, पूजा घर में दफनाई लाश, सिर मिलने के बाद मचा हड़कंप / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • नरबलि का सनसनीखेज मामला
  • सिर काटकर पूजा घर में दफनाया
  • पुलिस ने शत्रुघ्न साहू को गिरफ्तार कर लिया

भुवनेश्वर: Patni Ke Liye Narbali ओडिशा के बोलांगीर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी को वापस पाने के लिए तंत्र-मंत्र के तहत कथित तौर पर पड़ोसी गांव के एक निवासी का सिर काटकर उसे अपने पूजा-घर में दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह मामला पिछले बृहस्पतिवार को उस समय सामने आया, जब 18 अगस्त से लापता तेबादामुंडा गांव निवासी संतोष खरसेल (45) का सिर कटा शव बगड़ा गांव के एक तालाब से बरामद किया गया। जांच में पता चला कि खरसेल को आखिरी बार शत्रुघ्न साहू (40) के साथ देखा गया था।

पत्नी की चाहत में नरबलि

Patni Ke Liye Narbali एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहू को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, लेकिन दावा किया कि हत्या शराब पीने के बाद हुई तीखी बहस का नतीजा थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद की पूछताछ में साहू ने स्वीकार किया कि उसने यह वारदात करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई अपनी पत्नी को वापस पाने के इरादे से की थी।

पूजा कक्ष में मिला सिर

अधिकारी ने बताया कि साहू के अपराध स्वीकार करने के बाद पीड़ित के सिर को उसके घर के पूजा कक्ष से बाहर निकाला गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया, ‘हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।’

ये भी पढ़ें

ओडिशा में नरबलि का मामला कहां सामने आया है?

यह मामला ओडिशा के बोलांगीर जिले में सामने आया है।

आरोपी ने किसकी हत्या की थी?

पुलिस के अनुसार, आरोपी शत्रुघ्न साहू ने पड़ोसी गांव के निवासी संतोष खरसेल (45) की हत्या की थी।

हत्या के पीछे आरोपी ने क्या वजह बताई?

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपनी करीब तीन साल पहले अलग हुई पत्नी को वापस पाने के लिए तंत्र-मंत्र के तहत हत्या करने की बात स्वीकार की।

मृतक का सिर कहां से बरामद हुआ?

पुलिस के मुताबिक, मृतक का सिर आरोपी के घर के पूजा कक्ष से बरामद किया गया।

क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है?

हां, पुलिस ने शत्रुघ्न साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद करने की बात कही है।