Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली
Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली
Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली /image: IBC24 File
- राजस्थान सरकार ने 6 IAS और 7 RAS अधिकारियों के तबादले किए
- APO चल रहे खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त बनाया गया
- प्रज्ञा केवलरमानी को TAD विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया
जयपुर। Rajasthan IAS Transfer List: राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार (Rajasthan Government Transfer List) ने बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 6 IAS और 7 RAS (Rajasthan RAS Transfer) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कुछ ऐसे IAS अधिकारी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से APO चल रहे थे। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
Rajasthan Officers Transfer Today जारी आदेश के अनुसार, उदयपुर की संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला कर उन्हें जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (TAD) का आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह APO चल रहे खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा APO चल रहे एच. गुईटे को HCM रीपा जयपुर में OSD बनाया गया है। अविचल चतुर्वेदी को खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोहनलाल को वाणिज्यिक कर विभाग से हटाकर कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। ब्यावर SDM दिव्यांश सिंह का तबादला शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखिए लिस्ट, किसे कहां की जिम्मेदारी मिली (Rajasthan IAS Transfer List)

ये भी पढ़ें

Facebook


