भूमिगत कोयला खदान से गैस रिसाव पर भड़के लोग, धनबाद में सड़क जाम

भूमिगत कोयला खदान से गैस रिसाव पर भड़के लोग, धनबाद में सड़क जाम

भूमिगत कोयला खदान से गैस रिसाव पर भड़के लोग, धनबाद में सड़क जाम
Modified Date: February 28, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: February 28, 2026 9:53 pm IST

धनबाद (झारखंड), 28 फरवरी (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में परित्यक्त कोयला खदानों में लगी आग से कथित जहरीली गैस के रिसाव को लेकर नाराज निवासियों ने शनिवार को टेटुलमरी-रायगंज मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

टेटुलमारी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विजय चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की जमीन के एक हिस्से पर भूमिगत खदानों से निकलने वाले धुएं के खिलाफ निवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शनिवार को आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा खदानों की गैलरी (खदान के किनारों) पर काम शुरू करने के बाद धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के निवासी प्रभावित हुए और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।’

उन्होंने दावा किया कि बीसीसीएल और आउटसोर्स यूनिट के कर्मियों द्वारा आग बुझाने और जमीन के उस हिस्से से उठ रहे धुएं को रोकने के बाद सड़क अवरोध हटा लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने बीसीसीएल अधिकारियों से परित्यक्त कोयला खदानों से इस तरह के धुएं के निकलने की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है।’

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में