खुलेआम जहरीली शराब का कारोबार: यहां शराबबंदी सिर्फ ‘आंखों का धोखा’, CM आवास से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर दारू भट्ठी
People died due to poisonous liquor being made openly in Bihar बिहार में जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की मौत के बाद हाहाकार मचा हुआ है।
38 people died due to spurious liquor in Saran, the death toll is misleading: Minister
People died due to poisonous liquor: बिहार में जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की मौत के बाद हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपने को खोने को लेकर रो बिलख रहे हैं। वहीं बिहार में शराब बंदी के बाद नीतीश कुमार के सुशासन की पोल खोल दी है। बिहार सरकार जहां दावा कर रही है कि बिहार में शराब बंदी हैं।
वहीं बिहार की पटना पुलिस ने दानापुर रेलवे स्टेशन के पास खुलेआम बनाई जा रही अवैध शराब को लेकर गुप्त सूचना मिलने के बाद मौत पर पहुंचकर नष्ट किया। छापेमारी के बाद ASI अनिल कुमार सिंह ने कहा, “जानकारी मिलते ही हमने यहां आकर इन्हें नष्ट किया। महुआ का इस्तेमाल कर शराब तैयार की जा रही थी। अभी किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, आगे की कार्रवाई जारी है।
सीएम आवास के क्षेत्र में बनाई जा रही शराब
इन सबके बीच दारू की भट्ठियों के खिलाफ पुलिस की ओर से मेगा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूर-दराज इलाकों की बात कौन करे, सीएम नीतीश के आवास से महज 6-7 किलोमीटर की दूरी पर बीच बस्ती में शराब की भट्ठियां चल रही हैं।
पटना (बिहार): दानापुर रेलवे स्टेशन के पास खुलेआम बनाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने नष्ट किया।
ASI अनिल कुमार सिंह ने कहा, "जानकारी मिलते ही हमने यहां आकर इन्हें नष्ट किया। महुआ का इस्तेमाल कर शराब तैयार की जा रही थी। अभी किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, आगे की कार्रवाई जारी है।" pic.twitter.com/TJRv2udEQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2022
पटना से सटे दानापुर में शराब की फैक्टरी
दानापुर रेलवे स्टेशन के पास शराब की दर्जनों भट्ठियां तोड़ी गई। रूपसपुर के जलालपुर नहर के नजदीक खुलेआम अवैध शराब बनाई जा रही थी। जहां पर ये भट्ठियां लगाई गई थीं, पास में ही बहुमंजिली इमारतें बनी हुई हैं। वहीं, शराब माफिया फैक्टरी लगा रखा था। मीडिया ने खुलासा किया तो करीब दो घंटे के बाद फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पहुंची। फिर फुलवारीशरीफ थाने की सूचना पर रूपसपुर थाने की पुलिस पहुंची।
लैंड माइन की तरह बिछे थे कंटेनर
People died due to poisonous liquor: जब पुलिस कारवाई करने लगी तो सैकड़ों प्लास्टिक के कंटेनर जमीन के अंदर मिले। बिल्कुल लैंड माइन की तरह। इसमें केमिकल डाला महुआ को रखा गया था। कई कंटेनर से महुआ उबलते हुए गैस छोड़ रहा था। पूरे मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सवाल ये उठता है कि राजधानी पटना के पॉश इलाके में दिन के उजाले में अवैध शराब बनाने का खेल चल रहा था और पुलिस को भनक तक नहीं थी।

Facebook


