BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

SC on cycle tracks: झुग्गी-झोपड़ियों में लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा, आप साइकिल ट्रैक के सपने देख रहे, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सुनाई खरी-खरी

SC on cycle tracks: झुग्गी-झोपड़ियों में लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा, आप साइकिल ट्रैक के सपने देख रहे : न्यायालय

Bihar Voter List Revision/ Image Credit: IBC24 File

Bihar Voter List Revision/ Image Credit: IBC24 File

Dr.Anil Shukla
Published: 10 Feb 2025 | 3:16 pmModified: 10 Feb 2025 | 4:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. देश में अलग साइकिल ट्रैक बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई
  2. राज्यों के पास किफायती आवास मुहैया कराने के लिए पैसे नहीं
  3. लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा

नयी दिल्ली: SC on cycle tracks, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि देश में राज्यों के पास किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए धन नहीं है तथा लोगों के पास पीने का स्वच्छ पानी नहीं है, ऐसी स्थिति में साइकिल ट्रैक के बारे में कल्पना करना ठीक नहीं है।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने देश में अलग साइकिल ट्रैक बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। उच्चतम न्यायालय ने याचिकाकर्ता से कहा कि उन्हें अपनी प्राथमिकताएं सही रखनी होंगी तथा अन्य अधिक जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

SC on cycle tracks, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘‘झुग्गी-झोपड़ियों में जाइए, पता लगाइए कि लोग किस हालत में रह रहे हैं। राज्यों के पास किफायती आवास मुहैया कराने के लिए पैसे नहीं हैं और हम दिन में सपने देख रहे हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, ऐसे में आप दिन में सपना देख रहे हैं कि साइकिल ट्रैक होना चाहिए। ’’

पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकताएं गलत हो रही हैं। हमें अपनी प्राथमिकताएं सही रखनी होंगी। हमें संविधान के अनुच्छेद-21 के बारे में अधिक चिंतित होना चाहिए। लोगों के पास पीने के लिए साफ पानी नहीं है। सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं और आप साइकिल ट्रैक चाहते हैं?’’

साइकिल चलाने को प्रोत्साहन देने वाले दविंदर सिंह नागी की ओर से दायर जनहित याचिका में देश भर में साइकिल ट्रैक बनाने की अपील की गई थी। उनके वकील ने तर्क दिया कि कई राज्यों में साइकिल ट्रैक हैं।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के एक गेट के बाहर भी साइकिल ट्रैक है। याचिकाकर्ता के वकील ने कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन योजना का उल्लेख किया, जो चयनित शहरों और कस्बों में बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित है।

read more: शीर्ष सैन्य अधिकारी ने राजौरी में नियंत्रण रेखा पर ‘शत्रुतापूर्ण गतिविधियों’ की समीक्षा की

read more: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, पितृदोष से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति

[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: People in slums don't have access to clean water, you are dreaming of cycle tracks: SC

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm