दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, यहां एलपीजी की कोई कमी नहीं है: मुख्यमंत्री गुप्ता
दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, यहां एलपीजी की कोई कमी नहीं है: मुख्यमंत्री गुप्ता
नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में घरेलू या वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से गैस स्टेशन और एलपीजी केंद्रों पर भीड़ न लगाने का भी आग्रह किया।
गुप्ता ने कहा, “एलपीजी गोदामों में जाने से बचें। प्रशासन लोगों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’
मुख्यमंत्री ने नवीनतम सरकारी आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि तीन अप्रैल को 1,11,504 से अधिक बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि तीन तेल विपणन कंपनियों ने 1,26,379 सिलेंडर वितरित किए, जिससे लंबित वितरण का निपटारा हो गया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की औसत डिलीवरी का समय अब घटकर चार दिन हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए समय पर और घर तक सेवा सुनिश्चित हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली भर में 22 स्थानों पर छापेमारी की और उत्तरी रोहिणी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की, जहां अवैध रूप से रखे गए छह सिलेंडर बरामद किए गए।
भाषा यासिर दिलीप
दिलीप

Facebook


