पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन को पिता की बरसी पर नजरबंद किया गया

Ads

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन को पिता की बरसी पर नजरबंद किया गया

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 09:05 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:05 AM IST

श्रीनगर, 21 मई (भाषा) पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन को उनके पिता की 24वीं बरसी पर नजरबंद कर दिया गया है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।

अब्दुल गनी लोन की 21 मई 2002 को आतंकवादियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की एक रैली से लौट रहे थे। यह रैली मीरवाइज मौलवी मोहम्मद फारूक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी, जिनकी 12 साल पहले उसी दिन आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस अपने अध्यक्ष एवं हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद गनी लोन की उनके पिता की बरसी पर नजरबंदी की कड़ी निंदा करती है।

पार्टी ने साथ ही लोन की नजरबंदी को अलोकतांत्रिक करार दिया।

पार्टी ने कहा, ‘‘ऐसे कार्यों से जनभावनाओं को ठेस पहुंचती है और लोकतांत्रिक मूल्य कमजोर होते हैं।’’

भाषा शोभना खारी

खारी