Vande Mataram In Madrasas: भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, अब सभी मदरसों में प्रार्थना के दौरान गाए जाएंगे ये गीत, आदेश जारी

Ads

Vande Mataram In Madrasas: भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, अब सभी मदरसों में प्रार्थना के दौरान गाए जाएंगे ये गीत, आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 11:32 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 11:38 AM IST

Vande Mataram In Madrasas | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य
  • सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर लागू
  • मदरसा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया

कोलकाता: Vande Mataram In Madrasas पश्चिम बंगाल में जब से बीजेपी बनी है तब से शुभेंदु अधिकारी सरकार एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रही है। हाल ही में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के सभी मदरसों प्रार्थना के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में सरकार ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। अब मदरसों में पुराने नियमों को बदलते हुए इस आदेश का पालन करना जरूरी होगा।

Vande Mataram In Madrasas जारी आदेश के अनुसार, यह नया नियम सरकारी मॉडल मदरसों (इंग्लिश मीडियम) से लेकर सभी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर समान रूप से लागू होगा। राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री खुदीराम टुडू ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों की तरह अब मान्यता प्राप्त मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा।

मदरसा एजुकेशन ने जारी किया आदेश

मदरसा एजुकेशन के डायरेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले सभी आदेशों और तरीकों को बदलते हुए, पश्चिम बंगाल राज्य में माइनॉरिटी अफेयर्स और मदरसा एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत आने वाले सभी मदरसों यानी सरकारी मॉडल मदरसे, सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS, मंजूर SSKS और मान्यता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त मदरसे में क्लास शुरू होने से पहले, प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य है।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्या आदेश सभी मदरसों पर लागू है?

हाँ, सरकारी मॉडल मदरसे, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी मदरसों पर लागू है।

आदेश किसने जारी किया है?

मदरसा एजुकेशन डायरेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

किस मंत्री ने पुष्टि की है?

अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री खुदीराम टुडू ने।