जनता की आवाज भाजपा के खिलाफ: गहलोत

जनता की आवाज भाजपा के खिलाफ: गहलोत

जनता की आवाज भाजपा के खिलाफ: गहलोत
Modified Date: June 3, 2024 / 06:34 pm IST
Published Date: June 3, 2024 6:34 pm IST

जयपुर, तीन जून (भाषा) कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एवं ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत होना देशहित में है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है।

लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचने व आखिरी वोट की गिनती होने तक ‘काउंटिंग टेबल’ को ना छोड़ने की अपील की।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘एग्जिट पोल से केवल भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया गया है जबकि हम सबने जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सुनी है जो भाजपा के खिलाफ है।’’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा,‘‘आप पूरे उत्साह एवं सकारात्मकता से मतगणना करवाएं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की जीत होना देशहित में है।’’

गहलोत ने कहा कि वह सभी कांग्रेस उम्मीदवारों, मतगणना प्रक्रिया में शामिल एजेंट, निर्वाच अधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगे कि सुबह समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचे एवं आखिरी वोट की गिनती होने तक ‘काउंटिंग टेबल’ को ना छोड़ें।

गहलोत के अनुसार फॉर्म 17-सी और ईवीएम के कुल वोटों की संख्या का मिलान करें एवं मिलान ना होने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाएं।

राज्य की 25 लोकसभा सीट के लिए पड़े वोटों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

भाषा पृथ्वी कुंज संतोष

संतोष


लेखक के बारे में