पीरियड के दौरान खाना बनाकर महिलाओं ने डिप्टी सीएम को खिलाया, एप्रॉन पर लिखा- ‘महावारी से हूं’

पीरियड के दौरान खाना बनाकर महिलाओं ने डिप्टी सीएम को खिलाया, एप्रॉन पर लिखा- 'महावारी से हूं'

पीरियड के दौरान खाना बनाकर महिलाओं ने डिप्टी सीएम को खिलाया, एप्रॉन पर लिखा- ‘महावारी से हूं’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: February 24, 2020 3:57 pm IST

नई दिल्ली: हमारा देश भले ही आज इक्कीसवीं सदी में प्रवेश कर लिया हो और विकास के कई दावे किए जा रहे हो लेकिन महिलाओं के कई मामलों में अभी भी देश में पिछड़ापन और भ्रातियां व्याप्त है। महिलाओं के मामले में कहने का मतलब है उनकी महावारी को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह की सोच है। या यूं कहें कि पीरियड के दौरान महिलाओं को छुआछूत की नजरों से देखा जाता है। लेकिन इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने महावारी के दौरान खाना बनाया और कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को खिलाया। बताया गया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनिष सिसोदिया भी पहुंचे थे और उन्होंने भी खाना खाया।

Read More: 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, ATM से नहीं निकलेगा 2000 रुपए का नोट, बंद हो जाएगा HDFC का पुराना एप

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम बीते दिनों भुज के एक कॉलेज में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर महावारी की जांच किए जाने के विरोध में किया गया था। इस दौरान महावारी के दौरान खाना बनाने वाली महिलाओं ने एप्रॉन पहन रखा थां, जिसमें लिखा था कि ‘मैं महावारी में हूं’।

Read More: अवैध वसूली कर रही नकली महिला आरक्षक गिरफ्तार, इस तरह ठगा महिलाओं को

गौरतलब है कि बीते दिनों गुजरात के भुज इलाके के सहजानंद गर्ल्स इंस्टीट्‍यूट के हॉस्टल में सेनेटरी पैड मिलने के बाद बवाल मच गया था। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने यहां रहने वाली 678 लड़कियों के अंडरगारमेट उतरावाकर चेक किया था कि किसे पीरियड हुआ है।

Read More: हिंसक प्रदर्शन पर सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट, कहा- ‘दिल वालों की दिल्ली’ को बांटने वालों को हिंदुस्तानी बनकर परास्त करें

इस घटना को कुछ ही दिन हुआ था कि भुज में स्वामी नारायण मंदिर के स्वामी कृष्णस्वरूप दास बाबा ने एक बयान जारी किया था। उनका कहना था कि अगर कोई पुरुष उस महिला के हाथ का बना खाना खाता है जो महावारी में है, तो वह बैल बनेगा। वहीं अगर कोई महिला यह जानते हुए भी कि वो महावारी में है और अपने हाथ से बना खाना किसी दूसरे को खिलाती है तो उसे भी एक जानवर का जन्म मिलेगा।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी, कड़ाके की ठंड से जीवन मुहाल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"