सिंघू बॉर्डर पर हो रहा पक्के मकानों का निर्माण, किसान नेता ने कहा- गर्मी से बचने लगाएंगे AC, कोलकाता में महापंचायत की तैयारी में टिकैत

सिंघू बॉर्डर पर हो रहा पक्के मकानों का निर्माण, किसान नेता ने कहा- गर्मी से बचने लगाएंगे AC, कोलकाता में महापंचायत की तैयारी में टिकैत

सिंघू बॉर्डर पर हो रहा पक्के मकानों का निर्माण, किसान नेता ने कहा- गर्मी से बचने लगाएंगे AC, कोलकाता में महापंचायत की तैयारी में टिकैत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: March 13, 2021 1:44 pm IST

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान सिंघू बॉर्डर पर पक्के मकान का निर्माण करवा रहे हैं। वहीं, पक्के मकान बनाए जाने को लेकर किसान नेता मंजीत सिंह राय का बड़ा बयान सामने आया है।

Read More: सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

बीकेयू के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने कहा है कि किसान गर्मी से बचने के लिए धरना स्थल पर घर बना रहे हैं। हम बुजुर्गों और महिलाओं के लिए एसी लगवाएंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुंडली में कल मकान निर्माण को प्रभावित करने की कोशिश की गई है।

Read More: किन्नर निकली नई नवेली दुल्हन! दूल्हे को लगा सदमा, थाने में घंटो चला हंगामा, मायूसी में बदली घर वालों की खुशी

वहीं, दूसरी ओर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल में मोर्चा खोल दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ कोलकाता में ‘महापंचायत’ आयोजित की है।

Read More: हाथी ने युवक को सूंड में लपेट कर फेंका, घायल युवक का इलाज जारी, हमले में बाल-बाल बची दो युवकों की जान

हम लोगों को यह बताने के लिए नंदीग्राम जा रहे हैं कि एमएसपी पर फसलें नहीं खरीदी जा रही हैं। हम उनसे भाजपा को वोट न देने की अपील करेंगे, क्योंकि उन्होंने पूरे देश को लूट लिया है।

Read More: कांग्रेस नेताओं की धुनाई भी होगी और सुताई भी होगी, अहसास कराएंगे डर और भय का: भाजयुमो जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल

बता दें कि मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। पंजाब हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान पिछले 108 दिनों से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं।

Read More: BJP सरकार ने किसानों से मांगा डोडा-चूरा का हिसाब, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"