जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति मिली: कॉकरोच जनता पार्टी

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति मिली: कॉकरोच जनता पार्टी

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति मिली: कॉकरोच जनता पार्टी
Modified Date: June 6, 2026 / 09:41 am IST
Published Date: June 6, 2026 9:41 am IST

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेपी ने शनिवार को घोषणा की कि उसे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है।

शनिवार को यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो युवाओं के नेतृत्व वाली एक ऑनलाइन मुहिम है। इस प्रदर्शन के माध्यम से सीजेपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रही है।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंचे। दीपके और राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद अन्य समर्थकों को दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है।

दीपके इस आंदोलन में भाग लेने के लिए आज ही अमेरिका से लौटे हैं। उन्होंने इस अभियान को एक शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन बताया।

सीजेपी ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनसे मुलाकात की और कॉकरोच जनता पार्टी अब प्रदर्शनकारियों से संसद मार्ग थाने के बजाय सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का आग्रह करती है।’’

कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में