Strait of Hormuz Permission: देश में अब नहीं होगी LPG की कमी! ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की दी अनुमति, विदेश मंत्री ने कही ये बात
देश में अब नहीं होगी LPG की कमी! ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की दी अनुमति, Permission to India in Strait of Hormuz
नई दिल्लीः Strait of Hormuz Permission: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से ईंधन की कमी को लेकर भारत में मचे हाहाकार के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। ईरान ने भारत समेत कई देशों के व्यापारिक जहाजों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के हवाले से भारत के ईरानी दुतावास ने यह जानकारी दी है।
Strait of Hormuz Permission: ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, अराघची ने कहा कि हमने कुछ ऐसे देशों को (होर्मुज जलडमरूमध्य से) गुजरने की अनुमति दी है जिन्हें हम मित्र मानते हैं। हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान को आवागमन की अनुमति दी है। ईरानी विदेश मंत्री ने साथ ही स्पष्ट किया कि ईरान के शत्रुओं से जुड़े पोतों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम युद्ध की स्थिति में हैं। यह क्षेत्र युद्ध क्षेत्र बना हुआ है और हमारे दुश्मनों एवं उनके सहयोगियों के पोतों को इससे गुजरने देने का कोई कारण नहीं है लेकिन यह अन्य देशों के लिए खुला है।
बता दें कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक संकरा नौवहन मार्ग है जिससे दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) का परिवहन होता है।
Iran FM Abbas ,@araghchi:
“We permitted passage through the Strait of #Hormuz for friendly nations including China, Russia, India, Iraq, and Pakistan”. pic.twitter.com/7pKYbHav3A— Iran in India (@Iran_in_India) March 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Cyber Fraud Jabalpur : भूलकर भी न करें ये क्लिक! व्हाट्सऐप पर आए इस चीज़ के एक ऑफर ने युवक को किया कंगाल, झांसा देकर लूट लिए लाखों
- Petrol and Diesel Price Hike: भारत में बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम.. इस कंपनी ने किया हर लीटर पर इतने रुपये का इजाफा, वजह भी जान लें
- Raipur News: राजधानी के इस इलाके में मिली अज्ञात महिला की लाश, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान, जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
- Food Department Review Meeting: सबसे पहले इन्हें होगी सिलेंडर की आपूर्ति, एजेंसियों में तैनात रहेंगे होमगार्ड के जवान, खाद्य सचिव ने अधिकारियों को दिए ये भी निर्देश
- Mobile Recharge: सरकार का बड़ा कदम! 28 दिन की जगह अब पूरे 30 दिन चलेगा मोबाइल रिचार्ज! जानिए क्या है ये नया बदलाव?
- Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर की धुरंधर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, मात्र इतने घंटो में किया 1 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस, इन दिग्गज सुपरस्टार्स को छोड़ा पीछे

Facebook


