शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच पिस्टल लेकर पहुंचा युवक, मंच पर चढ़कर कहा- खाली कर दो जगह

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच पिस्टल लेकर पहुंचा युवक, मंच पर चढ़कर कहा- खाली कर दो जगह

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच पिस्टल लेकर पहुंचा युवक, मंच पर चढ़कर कहा- खाली कर दो जगह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: January 29, 2020 5:20 am IST

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी पिछले डेढ़ माह से सड़कों पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाथ मे पिस्टल लेकर मंच तक पहुंच गया। मंच पर पहुंचते ही युवक ने धमकी देते हुए कहा कि चंद मिनटों में मंच खाली कर दो। हालांकि भगदड़ मचने के बाद लोगों ने युवक को पकड़कर मंच से उतारा और पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More: CAA का विरोध: बिना अनुमति निकाली रैली, पुलिस ने दर्ज किया धारा 144 का केस

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस ने शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच पिस्टल लहराने वाले शख्स की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि शख्स का नाम मोहम्मद लुकमान है। वहीं, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मोहम्मद लुकमान किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: देशद्रोह का आरोपी शरजील इमाम दिल्ली तलब, एयरपोर्ट पर पुलिस और मीडियाकर्मियों की झड़प, चार घायल

वहीं, पिस्टल लहराने वाले मोहम्मद लुकमान का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के चलते सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने कहा है कि प्रदर्शनकारियों के चलते नोएडा जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। वहीं, इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शाहीन बाग पहुंचने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई।

Read More: दुर्ग जिला पंचायत चुनाव का परिणाम जारी, जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार माया बेलचंदन ने मारी बाजी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"