Petrol Pump closed : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, नहीं मिलेगा एक बूंद भी ईंधन, ये रही वजह

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, Petrol Pumps will remain Closed in Entire District on August 18 Due to Strike

Petrol Pump closed : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, नहीं मिलेगा एक बूंद भी ईंधन, ये रही वजह

Petrol Pump Closed Latest News Today | Source : File Photo

Modified Date: August 10, 2024 / 02:26 pm IST
Published Date: August 10, 2024 2:26 pm IST

लुधियाना(खुराना): Petrol Pumps will remain Closed on August 18  अगर आपके पास बाइक है और रक्षाबंधन के आसपास कही आने-जाने का प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए ही है। आप अभी से अपने गाड़ी की टंकी फुल करवा लें, नहीं तो आपका पछताना पड़ सकता है। दरअसल, रक्षाबंधन से एक दिन पहले लुधियाना जिले से संबंधित सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप बंद रहने की वजह से गाड़ी में ईंधन भरवाने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read More : Shoaib Anna’s Brother Video: ‘मेरे भाई को मारने की चाहत दिमाग से निकाल दे..’, शोएब अन्ना के भाई ने पुलिस को दिया खुला चैलेंज, देखें वीडियो 

Petrol Pumps will remain Closed on August 18  दरअसल, 8 वर्षों से तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम डीलरों की मार्जिन मनी में बढ़ोतरी नहीं की है। पेट्रोलियम डीलर लगातार मार्जिन मनी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मांगों को लेकर कोई पहल नहीं होने के बाद अब पेट्रोल पंपों के कारोबारियों ने प्रत्येक रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान किया है। इसकी 18 अगस्त रविवार यानी रक्षाबंधन से एक दिन पहले से किया जा रहा है। कारोबारियों के इस फैसले का सीधा असर राखी के पवित्र त्यौहार पर पड़ने वाला है।

Read More : Muslim Girl Marriage Age: सिर्फ 9 साल की उम्र में होगा मुस्लिम लड़कियों का निकाह? यहां संसद में बिल पास होते ही बन जाएगा कानून

बता दें कि अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के बड़ी संख्या में बहनें वाहनों पर सवार होकर मायके जाती है। इसके साथ ही भाई भी अपने बहनों के घर आना-जाना करते हैं। लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कतई नहीं चाहते हैं कि वह पेट्रोल पंप बंद करें, लेकिन उनकी मजबूरी है कि पिछले 8 वर्षों से तेल कंपनियों और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा डीलरों की मार्जिन मनी बढ़ाने के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाए गए हैं। पिछले 8 वर्षों के दौरान महंगाई कई गुना बढ़ गई है।

Read More : PM Modi Wayanad Visit: केरल पहुंचे पीएम मोदी, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, घायलों से भी करेंगे मुलाकात

वाहन चालकों को हो सकती है बड़ी परेशानी

इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि रविवार को पेट्रोल पंप बंद होने और अगले ही दिन राखी का त्यौहार होने की स्थिति में सोमवार सुबह होते ही पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी लाइनें देखने को मिल सकती है। सीधे अर्थों में कहा जाए तो सोमवार को पेट्रोल पंप खुलते ही वाहनों में तेल भरवाने के लिए शहर भर में हाहाकार मच सकती है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।