फुकेत उड़ान मामला: अस्पताल में भर्ती 13 घायल यात्रियों को मिली छुट्टी
फुकेत उड़ान मामला: अस्पताल में भर्ती 13 घायल यात्रियों को मिली छुट्टी
नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान के मंगलवार सुबह वायुमंडलीय अस्थिरता (टर्बुलेंस) के कारण हवा में अपनी निर्धारित ऊंचाई से अचानक लगभग 300 फुट नीचे आने के कारण घायल हुए 17 यात्रियों में 13 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि चालक दल के चार सदस्य अब भी उपचाराधीन हैं। एअर इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विमान में कुल 137 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। वायुमंडलीय अस्थितरता के कारण चोट लगने से मंगलवार को 13 यात्रियों और चालक दल (क्रू) के चार सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘पांच अगस्त की दोपहर साढ़े तीन बजे तक फुकेत से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या एआई2379 में हुए हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी 13 यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, चालक दल के चार सदस्य अब भी डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनका इलाज जारी है।’
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।
भाषा सुमित पवनेश
पवनेश

Facebook


