मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बैग से मिला पिस्तौल, कारतूस; दो लोग हिरासत में

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बैग से मिला पिस्तौल, कारतूस; दो लोग हिरासत में

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बैग से मिला पिस्तौल, कारतूस; दो लोग हिरासत में
Modified Date: July 3, 2026 / 01:07 am IST
Published Date: July 3, 2026 1:07 am IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार को नियमित सुरक्षा जांच के दौरान दो यात्रियों के बैग से पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सामान की ‘स्क्रीनिंग’ के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को पिस्तौल का पता चला, जिसके बाद दोनों लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की पहचान राजवीर और गौरव के तौर पर हुई है और वे उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिस्तौल और कारतूस कथित तौर पर उनके बैग में मिले, जब उसे एक्स-रे बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम से स्कैन किया जा रहा था।

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालने वाली सीआईएसएफ ने बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे हथियार क्यों ले जा रहे थे और क्या उनके पास इसके लिए कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज़ थे।

पुलिस ने बताया कि शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पृष्ठभूमि की पड़ताल करने और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच है कि क्या हथियार का इस्तेमाल किसी गैर-कानूनी गतिविधि के लिए किया जाना था।

भाषा सुरेश अमित

अमित


लेखक के बारे में