तुमकुरू सड़क हादसे में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

तुमकुरू सड़क हादसे में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

तुमकुरू सड़क हादसे में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: August 25, 2022 11:57 am IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरू में बृहस्पतिवार को हुए एक सड़क हादसे को ‘‘हृदय-विदारक’’ करार देते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और साथ ही मुआवजे की भी घोषणा की।

मालूम हो कि तुमकुरू में कलमबेल्ला के पास बृहस्पतिवार को सुबह एक टेम्पो और लॉरी आपस में टकरा गए। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक, मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक के तुमकुरू में हुआ हादसा हृदय-विदारक है। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पीएमओ ने कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाने के साथ ही घायलों को भी पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।

हादसे में मारे गए लोग रायचूर जिले के विभिन्न भागों से आए दिहाड़ी मजदूर थे और बेंगलुरु जा रहे थे।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में