प्रधानमंत्री मोदी ने उगादी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने उगादी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने उगादी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं
Modified Date: March 19, 2026 / 12:37 pm IST
Published Date: March 19, 2026 12:37 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उगादी के अवसर पर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार जीवन के गहरे अर्थ को व्यक्त करता है और सभी को साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने और कृतज्ञता के साथ सफलता का स्वागत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

तीनों दक्षिणी राज्यों के लोगों को लिखे एक जैसे पत्रों में मोदी ने कहा कि यह वह समय भी है जब मेहनती किसान बड़े उत्साह के साथ अगले कृषि चक्र के लिए तैयार हो रहे हैं और उगादि, अपने पारंपरिक उत्साह के साथ, हमें जीवन के सभी पहलुओं को अपनाने की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा, ‘उगादी के पवित्र और शुभ अवसर पर, मैं आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह वह समय है जब वसंत ऋतु की सुंदरता हमारे चारों ओर आनंद और उल्लास फैलाती है।’

मोदी ने कहा कि यह पर्व जीवन के गहरे अर्थ को व्यक्त करता है, और सभी को साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने और कृतज्ञता के साथ सफलता का स्वागत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उन्होंने कहा, ‘नया साल आपके जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां लाए। आप अपने सभी प्रयासों में सफल हों और शांति और सकारात्मकता फैलाएं।’

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में