प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह एक विकसित भारत के निर्माण के साझा सपने को मजबूत करने के लिए अनेक प्रयास कर रहे हैं।
राधाकृष्णन ने 12 सितंबर 2025 को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था और वह सोमवार को 69 वर्ष के हो गए।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह एक विकसित भारत के निर्माण के हमारे साझा सपने को मजबूत करने के लिए अनेक प्रयास कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संसदीय कार्यवाही की कार्यकुशलता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन का सर्वांगीण विकास के प्रति अटूट जुनून और निर्धन एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए उनकी चिंता भी उतनी ही प्रेरणादायक है।
मोदी ने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र के लिए उनका जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है। मैं उनके हमेशा स्वस्थ रहने, सुखी रहने और लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा करने की कामना करता हूं।’’
उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले राधाकृष्णन ने एक वर्ष से कुछ अधिक समय तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं।
इससे पहले वह लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे।
उन्होंने कुछ समय के लिए तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।
भाषा यासिर वैभव
वैभव

Facebook


