महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस
महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम में महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने महंगाई से संबंधित कुछ खबरों का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि महंगाई के और बढ़ने की आशंका है।
रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री के आंकड़ों की तमाम कलाकारी के बावजूद हर दिन ‘मोदी-मेड’ महंगाई की ख़बरें सामने आ रही हैं। त्योहारी सीज़न में जिन चीज़ों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, उनकी क़ीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई और बढ़ने की भी आशंका है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। लोग अब उन्हें रिटायरमेंट देने वाले हैं। तभी देश के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।’’
भाषा हक
हक अविनाश
अविनाश

Facebook


