आखिर आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे प्रधानमंत्री: कांग्रेस

आखिर आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे प्रधानमंत्री: कांग्रेस

आखिर आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे प्रधानमंत्री: कांग्रेस
Modified Date: July 14, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: July 14, 2026 10:03 am IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘‘मोदी सरकार के 12 वर्षों का यही है असली सार: झूठे वादों की बहार और जनता पर महंगाई और बेरोजगारी का क्रूर वार।’’

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार के 12 वर्षों में महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। अब खुद सरकारी आंकड़े भी बता रहे हैं कि जून में खुदरा महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर 4.38 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जबकि ग्रामीण भारत में यह 4.74 प्रतिशत है।’’

रमेश ने यह दावा भी किया कि महंगाई के साथ अब बैंकों की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मध्यम वर्ग पर घर और गाड़ी की मासिक किस्त का बोझ भी बढ़ सकता है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मुनाफा पूंजीपतियों की जेब में और बोझ आम जनता की पीठ पर क्यों?’’

कांग्रेस महासचिव ने यह भी प्रश्न किया, ‘‘पूंजीपतियों के सरंक्षक प्रधानमंत्री मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे?’’

भाषा हक सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में