PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Jari Hogi: लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? तारीख पर बड़ा अपडेट आया सामने

PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Jari Hogi:

PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Jari Hogi: लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? तारीख पर बड़ा अपडेट आया सामने

pm kisan yojana/ image source: IBC24

Modified Date: February 16, 2026 / 09:52 am IST
Published Date: February 16, 2026 9:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • PM Kisan 22वीं किस्त जल्द आएगी
  • होली से पहले किसानों को तोहफा
  • कुछ किसानों को मिलेगा 4,000 रुपये

PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Jari Hogi: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना देश की सबसे महत्वाकांक्षी स्कीमों में से एक है। यह योजना साल में तीन बार किसानों को सीधे 2,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों के खेती-किसानी के खर्चों में मदद मिलती है। अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें वितरित की जा चुकी हैं और अब देशभर के किसानों की निगाहें 22वीं किस्त पर टिकी हुई हैं। पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, इसलिए अब अगली किस्त का समय काफी नजदीक है।

PM Kisan Samman Nidhi: होली से पहले आ सकती है 22वां किस्त

सरकार होली से पहले किसानों को 22वीं किस्त देने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह किस्त 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। पिछले पैटर्न और त्योहार के समय को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि सरकार समय रहते पैसा ट्रांसफर कर सकती है, ताकि किसानों को होली के मौके पर आर्थिक सहारा मिल सके।

पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम बन चुकी है। इस योजना के तहत लाखों छोटे और सीमांत किसान सालाना लाखों रुपये सीधे अपने बैंक खातों में प्राप्त करते हैं।

PM Kisan Yojana 22वीं किस्त: इस बार कुछ किसानों को मिल सकते हैं 4,000 रुपये

इस बार की किस्त को लेकर खास चर्चा यह है कि कुछ किसानों को 4,000 रुपये मिल सकते हैं। आमतौर पर योजना में प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। लेकिन जिन किसानों की पिछली किस्त तकनीकी कारणों या कागजी कार्यवाही पूरी न होने के कारण अटक गई थी, उनके लिए इस बार पिछली और वर्तमान किस्त का पैसा एक साथ ट्रांसफर किया जाएगा। इसका मतलब है कि उनके खाते में सीधे 4,000 रुपये आ सकते हैं।

बाकी सामान्य स्थिति वाले किसानों को हमेशा की तरह 2,000 रुपये ही मिलेंगे। ऐसे में यह मौका उन किसानों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिन्होंने पिछली किस्त का पैसा नहीं पाया और अब अपना डाटा सही कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।