5th and 8th Class Exam in CG: अब कक्षा 5वीं- 8वीं का कोई भी छात्र नहीं होगा फेल, असफल होने पर भी मिलेगा दोबारा मौका, स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
5th and 8th Class Exam in CG: अब कक्षा 5वीं- 8वीं का कोई भी छात्र नहीं होगा फेल, असफल होने पर भी मिलेगा दोबारा मौका, स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
5th and 8th Class Exam in CG | Photo Credit: IBC24
- इस साल किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा
- पहली बार 5वीं और 8वीं की परीक्षा केंद्रीकृत रूप से आयोजित होगी
- असफल छात्रों को अतिरिक्त मौका मिलेगा।
रायपुर: 5th and 8th Class Exam in CG छत्तीसगढ़ में 5वीं- 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी। लेकिन इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
5th and 8th Class Exam in CG स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर स्पष्ट किया है कि, इस साल किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाएगा। विभाग के फैसले के मुताबिक यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसमें भी सफल नहीं होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
16 मार्च से 5वीं, 17 मार्च से 8वीं की परीक्षा
इस साल घोषित समय-सारणी के अनुसार 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की 17 मार्च से शुरू होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से पांचवी और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। साय कैबिनेट के फैसले के बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश दिया था। इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के बड़े फैसला https://t.co/dGHBt7ZfnW
— IBC24 News (@IBC24News) February 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ind Vs Pak Match: सूर्या की सेना ने लगाई पाकिस्तान की ‘लंका’, देशभर में खुशी की लहर, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
- Vande Bharat: टीपू सुल्तान पर संग्राम, मचा राजनीतिक घमासान! एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में लाया भूचाल
- Ishan Kishan Wedding News : इधर बल्ले से तूफ़ान, उधर रिश्ते पर मुहर, इस मशहूर मॉडल से शादी करेंगे ईशान किशन

Facebook


