लाल किले से 15 अगस्त के भाषण के लिए पीएम मोदी ने जनता से मांगे सुझाव
लाल किले से 15 अगस्त के भाषण के लिए पीएम मोदी ने जनता से मांगे सुझाव
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए आम जनता से सुझाव मांगे हैं। जो सुझाव देना चाहते हैं वे लोग MyGov ओपन फोरम या नरेंद्र मोदी वेबसाइट साइट या एप पर अपने सुझाव दे सकते हैं।
बता दें कि इस वर्ष 15 अगस्त को होने वाला भाषण पीएम मोदी के इस कार्यकाल का लालकिले से दिया जाने वाला आखिरी भाषण होगा। ऐसे में इस भाषण पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।
यह भी पढ़ें : एनआरसी-संसद में हंगामा,राज्यसभा में अमित शाह के बयान पर भड़का विपक्ष,कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, ’15 अगस्त के भाषण को लेकर आपके क्या विचार और आइडिया हैं। उन्हें मेरे साथ खासतौर से बने फोरम नरेंद्र मोदी ऐप पर साझा करें। आप ‘मायगॉव’ पर भी अपने सुझाव शेयर कर सकते हैं। आने वाले दिनों में मैं आपके सुझावों के मिलने का इंतजार करुंगा’।
What are your thoughts and ideas for my 15th August speech?
Share them with me on a specially created forum on the Narendra Modi App.
You can also share them on MyGov. https://t.co/BJMCEeisne
I look forward to receiving your fruitful inputs in the coming days.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2018
सुझाव देने का ये है तरीका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपना आइडिया पहुंचाने के लिए आपको सरकार की वेबसाइट mygov.in पर जाना होगा। यहां कमेंट बॉक्स पर कमेंट के जरिए अपना आइडिया पीएम तक पहुंचा सकते हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


