Gandhi Jayanti 2024: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को किया नमन, राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Gandhi Jayanti 2024: पीएम मोदी- राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को किया नमन, राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Gandhi Jayanti 2024
नई दिल्ली: Gandhi Jayanti 2024 आज दो अक्टूबर है और आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। इस मौके पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए बुधवार राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि "सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।"
Read More: खजूर खाने के नुकसान: ये लोग भूलकर भी खजूर का ना करे ज्यादा सेवन, हो सकता है हानिकारक....
राहुल गांधी पहुंचे राजघाट
Gandhi Jayanti 2024 वहीं महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी आज उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी बुधवार सुबह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा कई बड़े नेताओं ने भी राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।
बता दें कि आज देशभर में महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मनाई जा रही है और उनको याद किया जा रहा है। बच्चा-बच्चा जानता है कि आजादी की जंग में बापू का अहम योगदान रहा है। उनके द्वारा किए गए संघर्षों के चलते ही हम भारतवासी आज स्वतंत्र रूप से सांस ले रहे हैं। ऐसे में गांधी जयंती को देशभर में किसी उत्सव की तरह ही सेलिब्रेट किया जाता है।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/MR16VWiugs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024
पीएम मोदी ने दिया संदेश
आपको बता दें कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वच्छता संबंधित गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर स्वच्छता गतिविधियों की कुछ तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, "आज, गांधी जयंती पर, मैंने अपने युवा दोस्तों के साथ स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी दिन के दौरान किसी न किसी गतिविधि में भाग लें और साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करते रहें।"
PM Narendra Modi tweets, "Today, on Gandhi Jayanti, I took part in Swachhata-related activities with my young friends. I urge you all to also take part in some or the other such activity during the day and at the same time, keep strengthening the Swachh Bharat Mission."
Pics: PM… pic.twitter.com/ibnIzZpoWy
— ANI (@ANI) October 2, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Gandhi Jayanti 2024: PM Modi and Rahul Gandhi paid tribute to Mahatma Gandhi

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm