प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 05:06 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 05:06 PM IST

कोलकाता, 20 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस दौरान वह ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह और रविवार को कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मोदी अपने दौरे के दौरान स्वदेश निर्मित नौसेना के तीन जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री पड़ोसी राज्य ओडिशा से हुगली जिले पहुंचे और वह तारकेश्वर में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान वह रेलवे, कृषि, मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, वह पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार सुबह रेड रोड पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करने से पहले कोलकाता स्थित लोक भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप