Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक…आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?
Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक...आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?
Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक...आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, वेदर रिपोर्ट में जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम /image: IBC24 File
- छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट
- आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
- रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना नहीं
रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से बारिश थम सी गई है, हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है, इसी बीच मौसम विभाग ने आज से चार दिनों के लिए बारिश (Chhattisgarh Rain Alert Today) की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने 20 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
20 सितंबर तक इन जिलों में अलर्ट (Chhattisgarh Weather Update)
Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi मौसम विभाग ने 19 सितंबर (Chhattisgarh Rain Forecast 20 September) तक प्रदेश के कई जिलों इलाकों में बारिश (CG Me Barish Ka Alert Today) का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज से 20 सितंबर तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट (Chhattisgarh Rain Alert Today) जारी किया है, हालांकि राजधानी रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद सहित मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम आज साफ रहेगा।
दिनांक 16.09.2026 से 20.09.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 16.09.2026 to 20.09.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/k8MNLpakGy— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 16, 2026
आज कहां-कहां होगी बारिश? ( Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi)
मौसम विभाग के मुताबिक आज गौरेला पेंड्रा मरवाही, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, रायगढ़, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में नहीं होगी बारिश
IMD Weather Alert Chhattisgarh मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रायपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, नारायणपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में मौसम आज साफ रहेगा, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
देखें 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई
Realised minimum temperature over Chhattisgarh Region on date 16.09.2026. छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 16.09.2026 को दर्ज़ किया गया न्यूनतम तापमान #WeatherReport #imdraipur #mausamvibhaag #minimumtemperatures pic.twitter.com/YxkZO8Qy6g
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 16, 2026
ये भी पढ़ें
- CBFC New Board List 2026: भारत सरकार ने सेंसर बोर्ड का किया पुनर्गठन, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी समेत 18 सितारे शामिल, देखें पूरी लिस्ट
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश
- Barwani Student Protest News: देर रात प्रदर्शन के बाद आखिर हटाए गए छात्रावास के वार्डन और सहायक वार्डन, जानिए क्या थी छात्राओं की शिकायतें

Facebook


