मोदी ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री मोटली को चुनाव जीतने पर बधाई दी
मोदी ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री मोटली को चुनाव जीतने पर बधाई दी
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने पर बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत, इस कैरिबियाई देश के साथ अपनी दीर्घकालीन मित्रता को बहुत महत्व देता है।
मोटली की पार्टी ने इस सप्ताह हुए आम चुनाव में संसद की सभी 30 सीट पर जीत हासिल की।
मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। बारबाडोस के साथ भारत अपनी दीर्घकालीन मित्रता को बहुत महत्व देता है। यह मित्रता सहयोग के विविध क्षेत्रों में लगातार विस्तार कर रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि 2024 में भारत-कैरिबियाई समुदाय (कैरिकोम) शिखर सम्मेलन के इतर हमारी मुलाकात हुई थी। मैं हमारी जनता के हित के लिए इस साझेदारी को और मजबूत करने हेतु उनके साथ निकटता से काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’’
भाषा सिम्मी सुरेश
सुरेश

Facebook


