प्रधानमंत्री मोदी ने लोहिया को ‘उत्कृष्ट विचारक’, सामाजिक न्याय की अग्रणी आवाजों में से एक बताया

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने लोहिया को ‘उत्कृष्ट विचारक’, सामाजिक न्याय की अग्रणी आवाजों में से एक बताया

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 10:53 AM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक ‘‘बहुआयामी व्यक्तित्व’’ वाला नेता बताया, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लोगों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक संदेश में कहा कि लोहिया एक ‘‘उत्कृष्ट विचारक’’ और सामाजिक न्याय की अग्रणी आवाजों में से एक थे।

उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले नेता थे जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लोगों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1947 के बाद भारत की प्रगति में योगदान दिया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘लैंगिक समानता और सहभागी शासन पर उनके विचार भी उतने ही उल्लेखनीय हैं।’’

लोहिया, समाजवादी नेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उनका जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था और उनका निधन 12 अक्टूबर 1967 को हुआ।

भाषा गोला शोभना

शोभना