प्रधानमंत्री मोदी ने संवत्सरी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने संवत्सरी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

  •  
  • Publish Date - August 27, 2025 / 07:58 PM IST,
    Updated On - August 27, 2025 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैन धर्मावलंबियों द्वारा मनाए जाने वाले पवित्र दिन संवत्सरी पर लोगों को बधाई दी और कहा कि यह दिन क्षमाशीलता की सुंदरता और करुणा की शक्ति की याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन लोगों को ईमानदारी से रिश्ते प्रगाढ़ करने के लिए प्रेरित करता है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संवत्सरी क्षमाशीलता की सुंदरता और करुणा की शक्ति का स्मरण कराती है। यह लोगों को ईमानदारी से रिश्ते प्रगाढ़ करने के लिए प्रेरित करती है। इस पावन अवसर पर, हमारे हृदय विनम्रता से परिपूर्ण हों और हमारे कार्यों में दया एवं सद्भावना दोनों की झलक हों। मिच्छामि दुक्कदम!’’

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश