Khargone Food Poisoning: तीज त्योहार में रबड़ी खाते ही बिगड़ी 35 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप, 17 लोग अस्पताल में भर्ती

Ads

Khargone Food Poisoning: तीज त्योहार में रबड़ी खाते ही बिगड़ी 35 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप, 17 लोग अस्पताल में भर्ती

Khargone Food Poisoning: तीज त्योहार में रबड़ी खाते ही बिगड़ी 35 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप, 17 लोग अस्पताल में भर्ती /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रबड़ी खाने से 37 लोगों की तबीयत बिगड़ी
  • 17 लोग अस्पताल में भर्ती 4 बच्चे भी शामिल
  • फूड पॉइजनिंग की आशंका, सैंपल जांच के लिए भेजे

खरगोन। Khargone Food Poisoning: खरगोन जिले के टांडा बरुड़ में हरतालिका तीज के त्यौहार पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को रबड़ी खाना महंगा पड़ गया। इस दौरान रबड़ी खाने से गांव के करीब 37 लोग फूड पायजनिंग के शिकार हो गए। हरतालिका तीज पर टांडा बरूड के बस स्टैंड स्थित कैलाश होटल से अधिकांश ग्रामीणों द्वारा रबड़ी खरीदी गई थी। जिसके खाने के बाद तबीयत बिगड़ (MP Food Poisoning News) गई थी। इस दौरान रबड़ी खाने के बाद बीती देर रात एक के बाद एक लोग उल्टी दस्त के शिकार हो गए।जिसके बाद खरगोन में 17 लोग अस्पतालो में भर्ती है। जिनमें से खरगोन जिला अस्पताल में 4 बच्चों सहित 8 लोग भर्ती है जिनका उपचार किया जा रहा हैं।

गांव में देर रात मचा हड़कंप (MP Food Poisoning News)

Hartalika Teej Food Poisoning वही करीब 20 मरीजों का टांडाबरुड़ के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में ईलाज चल रहा। सभी मरीजों की हालात स्थिर बताई जा रही है। हरतालिका तीज के त्योहार के चलते सोमवार को कई महिला और बच्चो ने रबड़ी खाई थी। वही एक ही मुस्लिम परिवार के पांच लोगों में शौक से रबड़ी खरीद खा ली थी उन्हें भी उल्टी दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक साथ कई लोगों के बीमार होने से बीती देर रात को गांव में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद एसडीएम सत्येंद्र बैरवा भी अस्पताल पहुंचे। वही बरुड़ पुलिस ने होटल पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया है जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी रबड़ी के सैपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

उल्टी दस्त की शिकायत (Rabdi Khane Se Bimar)

Khargone Food Poisoning प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रबड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका व्यक्त की जा रही है फिलहाल वास्तविक कारणों की जांच जारी है। टांडा बरुड़ पुलिस भी अलग से जांच में जुटी हुई है। ग्रामीण महिलाओं के मुताबिक कल हरतालिका तीज पर उपवास के चलते अधिकांश लोगों के घरों में होटल से रबड़ी खरीद कर सेवन किया था। जिसके बाद सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी।

Khargone Food Poisoning वही सिविल सर्जन डॉ राजकुमारी देवड़ा के मुताबिक खरगोन में 17 बीमार लोग पहुंचे थे। कुछ का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं जबकि 8 लोगों का जिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा हैं। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है।

बीमार महिला 

डॉ राजकुमारी देवड़ा,सिविल सर्जन जिला अस्पताल खरगोन

ये भी पढ़ें

फूड पॉइजनिंग का मामला कहां सामने आया?

यह मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के टांडा बरुड़ का है।

कितने लोग बीमार हुए हैं?

रबड़ी खाने के बाद करीब 37 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है।

कितने लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया?

खरगोन में 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें जिला अस्पताल में 4 बच्चों समेत 8 लोगों का इलाज चल रहा है।

लोगों की तबीयत किस चीज को खाने से बिगड़ी?

हरतालिका तीज के दौरान होटल से खरीदी गई रबड़ी खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई।

फूड पॉइजनिंग की वजह क्या थी?

प्रारंभिक तौर पर रबड़ी से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रबड़ी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।