प्रधानमंत्री मोदी ने सिख नव वर्ष की शुरुआत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सिख नव वर्ष की शुरुआत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सिख नव वर्ष की शुरुआत पर बधाई दी
Modified Date: March 14, 2024 / 12:24 pm IST
Published Date: March 14, 2024 12:24 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिख नववर्ष की शुरुआत पर लोगों को बधाई दी और कामना की कि सिख गुरुओं की शिक्षा का प्रकाश पूरे विश्व को जगमग करता रहे।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिख नव वर्ष की शुरुआत पर शुभकामनाएं। वाहेगुरु की असीम कृपा से सभी का कल्याण हो। गुरु साहिबों का ज्ञान और उनका मार्गदर्शन हमारे समाज को जगमग करता रहे।’’

सिख सम्प्रदाय नानकशाही कैलेन्डर का अनुसरण करता है। सिख नव वर्ष एवं चैत माह संक्रान्ति पर्व को सिख समुदाय के लोग बेहद श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में