International Women’s Day 2025: खुद की सिक्योरिटी से लेकर सोशल मीडिया तक…पीएम मोदी ने महिलाओं को सौंपी कमान, वीडियो जारी कर ‘नारी शक्ति’ को किया सलाम
International Women’s Day 2025: खुद की सिक्योरिटी से लेकर सोशल मीडिया तक…पीएम मोदी ने महिलाओं को सौंपी कमान, वीडियो जारी कर ‘नारी शक्ति’ को किया सलाम

International Women's Day 2025
- प्रधानमंत्री मोदी ने महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सफल महिलाओं के हवाले करने की घोषणा की।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प लिया।
- दोनों नेताओं ने महिला दिवस पर महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने का संदेश दिया।
नई दिल्ली: International Women's Day 2025 आज पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने आज शनिवार 8 मार्च को महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएं संभालेंगी।
International Women's Day 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।’
Space technology, nuclear technology and women empowerment…
We are Elina Mishra, a nuclear scientist and Shilpi Soni, a space scientist and we are thrilled to be helming the PM’s social media properties on #WomensDay.
Our message- India is the most vibrant place for science… pic.twitter.com/G2Qi0j0LKS
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
Vanakkam!
I am @chessvaishali and I am thrilled to be taking over our PM Thiru @narendramodi Ji’s social media properties and that too on #WomensDay. As many of you would know, I play chess and I feel very proud to be representing our beloved country in many tournaments. pic.twitter.com/LlYTmqE2MQ
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
We bow to our Nari Shakti on #WomensDay! Our Government has always worked for empowering women, reflecting in our schemes and programmes. Today, as promised, my social media properties will be taken over by women who are making a mark in diverse fields! pic.twitter.com/yf8YMfq63i
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक खास पोस्ट के जरिए महिलाओं के योगदान और उनके सशक्तिकरण की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा करते हुए सभी को महिला दिवस की बधाई दी।
राष्ट्रपति ने लिखा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई! आज हम महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाते हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियां कांच की छतें तोड़ रही हैं और सीमाओं को लांघ रही हैं। आइए हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी पीछे न छूट जाए क्योंकि वे विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही हैं। साथ मिलकर हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं जहाँ महिलाएँ और लड़कियाँ बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।"
Greetings to all on International Women's Day!
Today, we celebrate the achievements and contributions of women. We also resolve to make concerted efforts to strengthen the cause of women’s rights, equality and empowerment. Our sisters and daughters are breaking glass ceilings and…— President of India (@rashtrapatibhvn) March 8, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने और उनके अधिकारों और समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi handed over the command of social media to women

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm