प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बने भोगपुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बने भोगपुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बने भोगपुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया
Modified Date: August 1, 2026 / 11:55 am IST
Published Date: August 1, 2026 11:55 am IST

विशाखापत्तनम, एक अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

आंध्र प्रदेश सरकार जीएमआर समूह द्वारा विकसित किए जा रहे लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत वाले भोगपुरम हवाईअड्डे को केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि पूरे उत्तर आंध्र क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी संपत्ति के रूप में देखती है।

सरकार का मानना है कि इस हवाई अड्डे की परिकल्पना औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, निर्यात को बढ़ावा देने, कौशल विकास और अनुसंधान को गति देने वाले एक प्रमुख उत्प्रेरक के रूप में की गई है।

पहले चरण में इस हवाई अड्डे को प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों की क्षमता के अनुरूप तैयार किया गया है, जबकि मास्टर प्लान के तहत भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर प्रतिवर्ष चार करोड़ यात्रियों तक पहुंचाने की योजना है।

हवाई अड्डे पर वाणिज्य उड़ान संचालन 17 अगस्त से शुरू होगा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री को हवाई अड्डे की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताया।

बाद में, प्रधानमंत्री मोदी इस दक्षिणी राज्य में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

भाषा

गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में