Raebareli Murder Case: घर से आने लगी बदबू, खुदाई हुई तो सामने आया चौंकाने वाला सच, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Raebareli Murder Case: घर से आने लगी बदबू, खुदाई हुई तो सामने आया चौंकाने वाला सच, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Raebareli Murder Case: घर से आने लगी बदबू, खुदाई हुई तो सामने आया चौंकाने वाला सच, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Raebareli Murder Case | Photo Credit: AI

Modified Date: August 1, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: August 1, 2026 12:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेमी की हत्या
  • पत्नी और पति पर आरोप
  • शव घर में दफन, बदबू से खुला राज

इंद्रवीर सिंह/रायबरेली: Raebareli Murder Case रायबरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रेमी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। कई दिनों बाद शव से बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया।

Uttar Pradesh Murder Case जानकारी के अनुसार, मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव का है। बताया जा रहा है कि रीता नाम की महिला अपने मायके में प्रेमी अमित के साथ रहती थी। उसका पति राम प्रकाश भी पत्नी के पास आता-जाता था। इसी दौरान प्रेमी अमित और पति राम प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

आरोप है कि विवाद के बाद रीता ने अपने पति राम प्रकाश के साथ मिलकर अमित की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही दफना दिया गया। कुछ समय बाद शव से बदबू आने लगी, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस, अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।