प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसएलवी सी53 मिशन की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसएलवी सी53 मिशन की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसएलवी सी53 मिशन की सराहना की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: July 1, 2022 11:15 am IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में भारतीय स्टार्ट-अप के दो पेलोड भेजने की उपलब्धि हासिल करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पीएसएलवी सी53 मिशन की शुक्रवार को प्रशंसा की और भरोसा जताया कि कई और भारतीय कंपनियां निकट भविष्य में अंतरिक्ष में पहुंचेगी।

इसरो ने एक सप्ताह के भीतर अपने दूसरे सफल मिशन में श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण स्थल से तीन विदेशी उपग्रहों को बृहस्पतिवार को पीएसएलवी सी53 से अंतरिक्ष की सटीक कक्षा में स्थापित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पीएसएलवी सी53 मिशन ने अंतरिक्ष में भारतीय स्टार्टअप के दो पेलोड प्रक्षेपित कर नयी उपलब्धि हासिल की है। इस साहसिक कार्य के लिए इन-स्पेसई और इसरो को बधाई। मुझे भरोसा है कि कई और भारतीय कंपनियां निकट भविष्य में अंतरिक्ष में पहुंचेंगी।’’

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में