Meerut Metro Inauguration : दिल्ली से मेरठ अब मिनटों में! नमो भारत कॉरिडोर का पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन, पश्चिमी यूपी को करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो के विभिन्न खंडों के उद्घाटन की घोषणा की। इस परियोजना से दिल्ली–मेरठ यात्रा तेज, आरामदायक और सुगम बनेगी।

Meerut Metro Inauguration : दिल्ली से मेरठ अब मिनटों में! नमो भारत कॉरिडोर का पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन, पश्चिमी यूपी को करोड़ों की सौगात

Meerut Metro Inauguration / Image Source : X

Modified Date: February 21, 2026 / 11:01 pm IST
Published Date: February 21, 2026 10:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Narendra Modi नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
  • दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर से यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।
  • एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण।

नई दिल्ली : Meerut Metro Inauguration  उत्तर प्रदेश समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कल एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर करीब 12:30 बजे मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो (Meerut Metro) और नमो भारत (Namo Bharat) ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के संकल्प के साथ, पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के दूसरे खंडों का शुभारंभ कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया शेयर की जानकारी

प्रधानमंत्री ने खुद इस गौरवशाली पल की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के विभिन्न खंडों का उद्घाटन करेंगे, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच का सफर न केवल तेज होगा बल्कि बेहद आरामदायक भी बनेगा। मेरठ मेट्रो की खासियत इसकी रफ्तार है, जो इसे देश की सबसे तेज मेट्रो सेवाओं में से एक बनाती है। उद्घाटन समारोह के बाद, पीएम मोदी क्षेत्र के लिए कई अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को जनता को सौंपेंगे।

लाखों यात्रियों की यात्रा बनेगी सुगम

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का यह विस्तार एनसीआर (NCR) के लाखों यात्रियों के लिए जीवन सुगम बनाने वाला साबित होगा। नमो भारत और मेरठ मेट्रो का एक ही ट्रैक पर चलना इंजीनियरिंग का एक अद्भुत उदाहरण है, जो भविष्य की शहरी परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.