Rajat Dalal & Chahat Pandey : चाहत पांडे के जाते ही बदले रजत दलाल के सुर! शादी के सवाल पर दिया विवादित बयान, कहा, ‘मुझे अपनी ही नस्ल चाहिए'”

रियलिटी शो ‘द 50’ में रजत दलाल और चाहत पांडे की बढ़ती नजदीकियों और विवाद ने सुर्खियां बटोरी हैं। चाहत के शो से बाहर होते ही रजत ने अपनी शादी की पसंद को अपनी जाति और परंपराओं से जोड़ते हुए बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।

Rajat Dalal & Chahat Pandey : चाहत पांडे के जाते ही बदले रजत दलाल के सुर! शादी के सवाल पर दिया विवादित बयान, कहा, ‘मुझे अपनी ही नस्ल चाहिए'”

Rajat Dalal & Chahat Pandey / Image Source : x

Modified Date: February 21, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: February 21, 2026 8:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • द 50’ में रजत-दिलाल और चाहत पांडे की केमिस्ट्री ने अफेयर की अटकलें बढ़ाईं।
  • रजत ने कहा कि वह केवल अपनी ही ‘नस्ल’ की लड़की से शादी करेंगे।
  • शो में रजत की पजेसिव हरकतें और विवादित बयान चर्चा का विषय बने।

एंटरटेनमेंट डेस्क: Rajat Dalal & Chahat Pandey  रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों रजत दलाल और चाहत पांडे की बढ़ती नजदीकियों और उसके बाद पैदा हुए विवाद को लेकर चर्चा के केंद्र में है। ‘बिग बॉस 18’ में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने वाले इन दोनों सितारों के बीच इस नए शो में जो केमिस्ट्री दिखी, उसने फैंस और साथी प्रतियोगियों के बीच अफेयर की अटकलों को हवा दे दी थी। हालांकि, चाहत पांडे के शो से बाहर होते ही रजत दलाल ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने न केवल सबको हैरान कर दिया बल्कि एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है।

अपनी ही ‘नस्ल’ की जीवनसाथी चाहिए

दरअसल , चाहत के बाहर होने पर जब निक्की तंबोली ने मजाक में रजत को चिढ़ाया, तो उन्होंने रिश्ते की बात से साफ इनकार कर दिया। Rajat Dalal & Chahat Pandey  रजत ने अपनी पसंद को अपनी जाति और परंपराओं से जोड़ते हुए कहा कि वह ‘गैर-जाट’ लड़की से शादी नहीं कर सकते और उन्हें अपनी ही ‘नस्ल’ का जीवनसाथी चाहिए। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चाहत के फैंस को नाराज कर दिया है, जो इसे रिजेक्शन छिपाने का बहाना या जातिवादी सोच बता रहे हैं।

रजत पजेसिव आते थे नज़र

दिलचस्प बात यह है कि शो के दौरान रजत काफी पजेसिव नजर आते थे, चाहे प्रिंस नरूला द्वारा चाहत को गले लगाने पर उनकी नाराजगी हो या टास्क के दौरान ‘वाह वाह राम जी’ गाने पर उनका शर्माना, उनकी हरकतें कुछ और ही कहानी बयां कर रही थीं।

बड़े चेहरे शो में आएं नज़र

चाहत पांडे, करण पटेल और मैक्सटर्म जैसे बड़े नामों के शो से बाहर होने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। ‘बिग बॉस 18’ के बाद रजत दलाल ने ‘द 50’ में भी अपनी रणनीतियों और तीखे तर्कों से अपनी जगह मजबूत बनाए रखी है, लेकिन चाहत के साथ उनके रिश्तों पर दिए गए इस विवादित बयान ने उनकी लोकप्रियता के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.