प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
(फाइल फोटो के साथ जारी)
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा को याद किया।
सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था और 26 दिसंबर 2024 को नयी दिल्ली में उनका निधन हो गया।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने जनसेवा में कई वर्ष बिताए और समर्पण के साथ देश की सेवा की।’’
सिंह ने 22 मई 2004 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और वह 22 मई 2009 को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे।
वह 1991 से 1996 तक केंद्रीय वित्त मंत्री रहे और उन्होंने इस दौरान व्यापक आर्थिक सुधारों की ऐसी नीति लागू की, जिसे दुनिया भर में सराहा गया।
भाषा सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


