PM Modi Rajsathan Visit/Image Credit: IBC24.in
PM Modi Rajsathan Visit: नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 28 फरवरी को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी राजस्थान के अजमेर का दौरा करेंगे। यह दौरा विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन, स्वास्थ्य अभियान के शुभारंभ और युवाओं को रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदमों से भरा रहेगा। (PM Modi Rajsathan Visit) वहीं पीएम मोदी के दौरे को लेकर राजस्थान में उत्साह का माहौल है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अजमेर पहुंचेंगे, जहां वे 16,680 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री सबसे पहले निवारक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने के लिए 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर केंद्रित है, जो महिलाओं में कैंसर का प्रमुख कारण है। इस पहल से देश भर में लाखों लड़कियों और (PM Modi Rajsathan Visit) महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य की रक्षा होगी। यह कदम महिलाओं के कल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।
PM Modi Rajsathan Visit: विकास परियोजनाओं में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़कें, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें बांदीकुई-जयपुर 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर आर्थिक कॉरिडोर के (PM Modi Rajsathan Visit) पैकेज-7 में 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज-14 में 8-लेन कैरिजवे शामिल हैं। इसके अलावा जोधपुर में 4-लेन एलिवेटेड रोड और बारां जिले में मालबमोरी-मंगरोल-बारां राज्य राजमार्ग की आधारशिला रखी जाएगी। पेयजल संकट से निपटने के लिए नोनेरा प्रमुख पेयजल परियोजना के चार पैकेज और परवान अकावाद प्रमुख पेयजल परियोजना के पांच पैकेजों की आधारशिला रखी जाएगी।
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राजस्थान के रिन्यूएबल एनर्जी जोन्स (आरईजेड) से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वे पांच 220 केवी और दो 400 केवी ग्रिड सबस्टेशनों के साथ संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों की आधारशिला रखेंगे। रोजगार सृजन और युवा सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए प्रधानमंत्री राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 21,800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-