Rajya Sabha Candidate Name: राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का ऐलान.. बॉलीवुड के ये मशहूर गायक और पूर्व पुलिस महानिदेशक पहुंचेंगे उच्च सदन

Rajya Sabha Candidate Name TMC: टीएमसी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो और पूर्व डीजीपी राजीव कुमार समेत चार उम्मीदवार घोषित किए।

Rajya Sabha Candidate Name: राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का ऐलान.. बॉलीवुड के ये मशहूर गायक और पूर्व पुलिस महानिदेशक पहुंचेंगे उच्च सदन

Rajya Sabha Candidate Name TMC || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 27, 2026 / 11:02 pm IST
Published Date: February 27, 2026 11:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टीएमसी ने चार उम्मीदवार घोषित
  • बाबुल सुप्रियो जाएंगे राज्यसभा
  • पूर्व डीजीपी को भी मौका

कोलकाता: राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए सियासी दलों के बीच जोर-आजमाइश जारी है। (Rajya Sabha Candidate Name TMC) तय सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जबकि फंसे हुए सीटों पर जोड़तोड़ के साथ अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

टीएमसी ने 4 नामों का किया ऐलान

इस बीच पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस बार बॉलीवुड के मशहूर पार्श्वगायक बाबुल सुप्रियो, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार के नाम का ऐलान किया है। इसके अलावा टीएमसी ने दो अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की है जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मलिक का नाम शामिल है। बता दें कि, पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है। सीटों के लिहाज से टीएमसी के खाते में चार सीटें लगभग तय है। जबकि एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही हैं।

पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की लचीलेपन की स्थायी विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसकी अटूट प्रतिबद्धता को बनाए रखेंगे।”

किसके पास कितनी ताकत?

गौरतलब हैं कि, राज्यसभा चुनाव पूरी तरह विधानसभा के आंकड़ों पर निर्भर है। टीएमसी के पास भारी बहुमत है, जो उसे 4 सदस्यों को संसद भेजने की ताकत देता है। बीजेपी के पास 64-65 विधायक हैं, जिनमें से एक सीट जीतने के बाद करीब 15-16 वोट सरप्लस (अतिरिक्त) बचेंगे। (Rajya Sabha Candidate Name TMC) हालांकि, ये अतिरिक्त वोट दूसरी सीट जीतने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, जब तक कि कोई क्रॉस-वोटिंग न हो। दूसरी तरफ, वामदल और कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या न होने के कारण वे दौड़ से बाहर नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा-कांग्रेस की तैयारी

बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव ऐलान हो गया है और 26 मार्च से नामांकन होना है। इसी कड़ी में अब भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए दावेदारों के नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेज दिया है। पार्टी ने ST-SC, OBC और सामान्य वर्ग के नेताओं को पैनल में जगह दी है। कुल 7 नेताओं को इस पैनल में शामिल किया गया है।

इन नामों पर बन सकती है सहमति

भाजपा की ओर हाईकमान को भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल किया गया है। बता दें कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जातिगत स​मीकरण को ध्यान रखा है। बता करें जाति के अनुसार उम्मीदवारों की तो SC वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को जगह दी गई है। (Rajya Sabha Candidate Name TMC) वहीं, सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को शामिल किया गया है। OBC वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम हाईकमान को भेजा गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस में अब तक सिर्फ चर्चाएं ही चल रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज

CG Dhan Bonus 2026 Kab Milega: दूर हुई किसानों की होली मनाने की टेंशन! इस दिन खाते में आएगा धान बोनस का पैसा, खुद सीएम साय ने किया ऐलान

Silver Rate 26 February 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! अचानक इतने रुपये बढ़ गए दाम, जानें कितना हुआ 10 ग्राम सिक्के का भाव? 

यह भी देखें:-

Chhattisgarh Guideline Rates 2026: आज से छत्तीसगढ़ में बदल गई जमीन की दरें! इन जिलों में नई गाइडलाइन लागू, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें पूरी डिटेल

Delhi Liquor Scam Case News: केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने पूछा सवाल, कहा- ‘बेबुनियाद थे..तो आरोप कैसे तय किए?’

Holi Holiday 2026: होली पर 1 से 4 मार्च तक रहेगी छुट्टी, कर्मचारियों के खाते में आएगी त्योहार से पहले सैलरी, भाजपा सरकार ने दी बड़ी सौगात


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown