15 लेटर लिखने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने दिया अन्ना को जवाब
15 लेटर लिखने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने दिया अन्ना को जवाब
नई दिल्ली। लगातार चार साल से प्रधानमंत्री को अब तक 15 खत लिखने के बाद अन्ना हजारे को आखिरकार मोदी सरकार ने जवाब दे ही दिया।शुक्रवार को अपने जन्मदिन के दिन अन्ना ने ये बात सार्वजानिक की। उन्होंने बताया कि यह लेटर गुरुवार को प्रधानमंत्री ऑफिस से आया है। लेटर के मुताबिक, पीएमओ से सचिव स्तर के अधिकारी जल्द ही रालेगण सिद्धी आएंगे और अन्ना से मुलाकात करेंगे।

इतना ही नहीं अन्ना ने इस बात को भी स्पष्ट किया है की 2014 से लेकर अब तक उन्होंने पीएम मोदी को 15 लेटर लिखे और लगभग हर पत्र में उन्होंने लोकपाल बिल को सही ढंग से लागू करने की मांग उठाई। लेकिन चार सालों में एक बार भी मोदी या उनके ऑफिस की ओर से जवाब आया ये सबसे ज्यादा सोचने वाली बात है।

बता दें की पिछले मार्च महीने में प्रधानमंत्री की लोकपाल को लेकर बेरुखी से नाराजअन्ना हजारे ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान पर आंदोलन शुरू किया था। जिसे एक सप्ताह बाद कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आश्वासन के बाद समाप्त किया था.लेकिन जब आंदोलन खत्म होने के बाद सरकार कोई उचित रास्ता नहीं निकाल रही थी तो अन्ना ने फिर एक बार पीएम मोदी को लेटर लिखा।

इसमें उन्होंने अक्टूबर से एक बार फिर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी।जिसके जवाब में प्रधानमंत्री के तरफ से जवाब आया है कि कार्यालय से सचिव स्तर के अधिकारी जल्द ही रालेगण सिद्धी आएंगे और अन्ना से मुलाकात करेंगे।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


