प्रधानमंत्री ने कुछ नया नहीं कहा, पश्चिम एशिया पर संसद में चर्चा होनी चाहिए: प्रियंका गांधी

Ads

प्रधानमंत्री ने कुछ नया नहीं कहा, पश्चिम एशिया पर संसद में चर्चा होनी चाहिए: प्रियंका गांधी

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 05:22 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर जो वक्तव्य दिया, उसमें कुछ नया नहीं था।

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया के मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बताया है कि अभी हालात क्या हैं। इसमें कुछ नया नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में हमने चर्चा के लिए जो नोटिस दिया है, उस पर भी बात होनी चाहिए, ताकि सभी का पक्ष सामने आ सके।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है और देशवासियों को उसी तरह तैयार रहना होगा जिस तरह एकजुटता के साथ सब ने कोरोना वायरस महामारी का सामना किया था।

मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान कूटनीति और बातचीत से ही संभव है तथा भारत तनाव को कम करने व संघर्ष समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश

ताजा खबर