असम में 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की ‘याबा टैबलेट’ जब्त, पांच गिरफ्तार

Ads

असम में 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की ‘याबा टैबलेट’ जब्त, पांच गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 11:53 AM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 11:53 AM IST

गुवाहाटी, चार सितंबर (भाषा) असम के श्रीभूमि जिले में पांच लोगों को उनके पास से 1.4 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित मादक पदार्थ ‘याबा टैबलेट’ जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बदरपुर में श्रीभूमि पुलिस ने दो वाहनों को रोका और उसमें से 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की 14,000 ‘याबा टैबलेट’ जब्त कीं।’’

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस सफल अभियान के लिए पुलिस की सराहना की है।

भाषा प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र