प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Modified Date: March 14, 2024 / 11:06 pm IST
Published Date: March 14, 2024 11:06 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा कि बनर्जी को सिर पर गहरी चोट लगी है।

पार्टी ने ममता बनर्जी की तीन तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे हैं। उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

भाषा ब्रजेन्द्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में