प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Modified Date: May 2, 2026 / 12:26 am IST
Published Date: May 2, 2026 12:26 am IST

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय जी अस्वस्थ हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

राय ने पिछले तीन आम चुनावों – 2014, 2019 और 2024 – में वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें (राय को) जीत हासिल नहीं हुई।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में