PM मोदी के पसंदीदा इस अफसर ने दिया इस्तीफा, संयुक्त राष्ट्र से लेकर भारत तक स्वच्छता के क्षेत्र में किए थे काम

PM मोदी के पसंदीदा इस अफसर ने दिया इस्तीफा, संयुक्त राष्ट्र से लेकर भारत तक स्वच्छता के क्षेत्र में किए थे काम

PM मोदी के पसंदीदा इस अफसर ने दिया इस्तीफा, संयुक्त राष्ट्र से लेकर भारत तक स्वच्छता के क्षेत्र में किए थे काम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 28, 2020 4:29 pm IST

नई दिल्ली। पेयजल एवं स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा सोमवार को आदेश में यह जानकारी दी गयी है। इस आदेश के अनुसार नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति ने अय्यर का इस्तीफा 21 अगस्त के प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने उन्हें रिटायरमेंट के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी थी और उन्होंने उनके प्रयासों की मन की बात के दौरान तारीफ भी की थी।

ये भी पढ़ें: सो रहे युवक की जींस में घुसा कोबरा, फिर जो हुआ वो उसे जानकर आप भी रह जाएंगे ह…

उत्तर प्रदेश संवर्ग के 1981 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी एवं विख्यात स्वच्छता विशेषज्ञ अय्यर को इस साल फरवरी में एक वर्ष के लिए 30 अप्रैल, 2021 तक का सेवा विस्तार दिया गया था। वह 2016 में इस पर अनुबंध के आधार पर नियुक्त किये गये थे।उन्हें स्वच्छ जल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव के रूप में 2019 में भी एक साल का सेवाविस्तार दिया गया था। वह सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत पहल की अगुवाई कर रहे थे। अय्यर ने 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में वरिष्ठ ग्रामीण जल स्वच्छता विशेषज्ञ के रूप में भी काम किया था।

ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से कार और बाइक खरीदना हो जाएगा सस्ता! किया जा रहा है ये बड…

अय्यर 1981 बैच के यूपी कार्डर के आईएएस रहे हैं और उन्होंने आज से तकरीबन 8 साल पहले साल 2009 में वॉलंटरी रिटायरमेंट ले लिया था। वॉलंटरी रिटायरमेंट के बाद वह वर्ल्डबैंक के साथ जुड़ गए, इससे पहले अपनी सर्विस के दौरान ही अय्यर वर्ल्डबैंक में वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम में काम कर चुके थे और साल 2006 में आईएएस अफसर रहते उन्होंने ग्रामीण जल स्वच्छता को लेकर भी खूब काम किया।

ये भी पढ़ें: इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बकरीद के दिन नहीं कोई …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com