प्रधानमंत्री ने सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
Modified Date: February 26, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: February 26, 2026 11:10 am IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विनायक दामोदर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सावरकर ने अपना जीवन देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया।

हिंदुत्व विचारधारा के बड़े समर्थक सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को हुआ था और 26 फरवरी, 1966 को उनका निधन हो गया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।’’

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में